Yamaha R15 V5 2025: यामहा R15 V5 अब नई लुक में, जानिए फीचर्स और कीमत

Yamaha R15 V5 2025: स्पोर्ट्स बाइक की बात हो और Yamaha R15 का नाम न आए ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। इंडिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक अब अपने नए अवतार के साथ आ चुकी है। इस बार कंपनी ने डिजाइन से लेकर फीचर्स तक हर चीज में बड़ा बदलाव किया है। आइए जानते हैं Yamaha R15 V5 2025 बाइक में हमें क्या स्पेशल मिलने वाला है।

Yamaha R15 V5 2025 Look and Design

Yamaha R15 V5 का लुक पहले से भी ज्यादा शार्प और एग्रेसिव कर दिया गया है। अब ये बाइक देखने में बिलकुल बवाल लगती है। इस बाइक में हमें अब नई LED हेडलाइट और DRL सेटअप देखने को मिलता है। वहीं इसमें एयरोडायनामिक बॉडी डिजाइन, दमदार ग्राफिक्स और डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलता है जो इसे बहुत ही स्टाइलिश बनाता है। इस बाइक में रियर में हमें स्पोर्टी लुक देखने को मिलती है।

Yamaha R15 V5 2025 Engine

R15 V5 2025 में हमें कुछ अपग्रेड के साथ पहले वाला ही इंजन मिलता है। इसमें 155cc का लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है जो19 bhp की पावर और 14.7 Nm का टॉर्क जनरेट है। ये 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। अब बाइक ये बाइक पहले से भी ज्यादा स्मूद और हाई स्पीड पर दमदार परफॉर्मेंस देती है।

Yamaha R15 V5 2025 Features

अगर इसके फ़ीचर्स की बात की जाए तो इस बार Yamaha ने फीचर्स में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है यानी कि इसमें हमने दमदार और सभी लेटेस्ट फ़ीचर्स मिलने वाले है। इसमें हमें फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Bluetooth कनेक्टिविटी (Y-Connect App सपोर्ट), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, क्विक शिफ्टर (कुछ वेरिएंट में) और डुअल-चैनल ABS जैसे शानदार फ़ीचर्स मिल जाते है।

Yamaha R15 V5 2025 Brakes and Suspension

इस बाइक में हमें फ्रंट में 282mm की डिस्क और रियर में 220mm की डिस्क ब्रेक मिलती है। अगर सस्पेंशन की भक्त की जाए इसमें फ्रंट में अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलती है।

Yamaha R15 V5 2025 Mileage and Top Speed

इस बाइक के बारे में लगभग सब कीच हमने जान लिया है अब ये भी जान लेते है कि ये बाइक कितनी माइलेज देने वाली है और इसकी टॉप स्पीड कितनी होने वाली है Yamaha R15 V5 बाइक करीब 40 kmpl तक कि माइलेज देती है। है इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 150 km/h तक है।

Yamaha R15 V5 2025 Price

Yamaha R15 V5 2025 हमें कई वेरिएंट्स में मिल जाती है। अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो इस शानदार बाइक के लिए हमें ₹1.85 लाख से ₹2.10 लाख तक खर्च करने होंगे।