Jawa 42 Bobber: क्रूज़र या स्टाइलिश बाइक्स की बात हो और Jawa का नाम न आए ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता। कंपनी ने अब अपनी पॉपुलर बाइक Jawa 42 Bobber को पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। इसका लुक क्लासिक के साथ मॉडर्न भी है जो युवाओं को सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करने वाला है। आइए जानते हैं Jawa 42 Bobber की पूरी जानकारी इसके फ़ीचर्स और कीमत कितनी होने वाली है।
Jawa 42 Bobber Design
Jawa 42 Bobber का डिजाइन बिल्कुल रेट्रो-क्रूज़र स्टाइल में है जो इसे एक शानदार स्टाइलिश लुक देता है। इसमें हमें चौड़ा फ्यूल टैंक, लो-स्लंग सीट, बॉबर-स्टाइल कट-ऑफ रियर, स्पोर्टी LED हेडलैंप और टेललैंप मिलते है। ये बाइक नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन के साथ आता है। इस बाइक को देखकर ही रॉयल और यूनिक फील आती है क्योंकि ये बाइक ही इतनी शानदार है।
Jawa 42 Bobber Engine
इस बाइक में हमें पावरफुल और दमदार इंजन मिलता है जो लंबी राइड्स के लिए बिलकुल परफेक्ट है। जावा 42 बॉबर में 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 29.5 bhp की पावर और 32.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।
Jawa 42 Bobber Features
जावा 42 बॉबर बाइक में क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं जो इस बाइक को अलग बनाती है। इस बाइक में हमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्लिपर क्लच, USB चार्जिंग पोर्ट, डुअल-चैनल ABS और एडजस्टेबल सीट जैसे शानदार फ़ीचर्स मिलने वाले है।
Jawa 42 Bobber Brakes and Suspension
अगर ब्रेक्स की बात कीनजए तो इसमें फ्रंट में 280mm डिस्क ब्रेक और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक दी गयी है वहीं इसमें फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलती है जो कंट्रोल और कम्फर्ट दोनों के लिए शानदार हैं।
Jawa 42 Bobber Mileage and Top Speed
जावा 42 बॉबर माइलेज कितनी देती है अब इसके बारे में भी जान लेते है। ये बाइक 30 से 32 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। अगर टॉप स्पीड की बात की जाए तो ये बाइक लगभग 140 किलोमीटर प्रति घण्टा की स्पीड से चल सकती है।
Jawa 42 Bobber Price
जावा 42 बॉबर बाइक कई नए कलर और वेरिएंट्स के साथ आती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹2.25 लाख से लेकर ₹2.45 लाख तक जाती है।