Honda Shine SP 125 के ये दमदार फीचर बना देंगे आपको इसका दीवाना, माइलेज में दमदार, कीमत भी बजट में, पैसे नहीं तो EMI पर ले जाएं

Honda Shine SP 125: हौंडा शाइन बाइक्स हमेशा मिडल फैमली वाले लोगों की पहली पसंद रहती है। क्योंकि इनकी बाइक्स दमदार होने के साथ अच्छी माइलेज भी देती है। इन बाइक्स को कच्चे रास्तों पर भी आसानी से ले जाया जा सकता है। क्या आप भी बाइक लेने की सोच रहे है और समझ नहीं आ रहा कि कौन सी बाइक लें तो यहां पर मैं आपको हौंडा शाइन SP125 मॉडल के बारे में बताने वाला हूँ। जिसमें की हम इसके सभी फीचर्स के बारे में जानेंगे, कितनी माइलेज देती है और जानेंगे कि इसका कीमत कितनी है। अगर EMI के पर लेना चाहते है तो उसके बारे में भी आपको पूरी जानकारी देने वाले है।

Honda Shine SP 125 Features

हौंडा शाइन SP के फीचर्स की बार की जाए तो इसमें जब बाइक को स्टार्ट करते है तो कोई आवाज़ नहीं आती यानी कि इसमें आपको साइलेंट स्टार्ट मिलता है जोकि एक बहुत ही अच्छा फीचर है। इसमें आपको 125cc BS-VI इंजन मिलता है जोकि एक एडवांस टेक्नोलॉजी है। हौंडा शाइन में डिजिटल मीटर मिलता है जिसमें की माइलेज को देखा जा सकता है और सभी इंडिकेटर भी उसी डिजिटल मीटर में देकह सकते है।

हौंडा शाइन में एक खास फीचर भी देखने को मिलता है जिसे साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ के नाम से जाना जाता है। इसका मतलब है कि अगर आपका साइड वाला स्टैंड लगा हुआ है तो जैसे ही आप गियर डालेंगे तो बाइक बंद हो जाएगा। इसका फायदा ये है कि कई बार साइड स्टैंड गलती से नीचे ही रह जाता है जिसकी वजह से कई बार दुर्घटना भी हो जाती है। ये आपकी सुरक्षा को और अधिक बड़ा देता है।

इस बाइक में पिछले टायर काफी चौड़ा आता है जिससे कि जब ब्रेक लगाते है तो अच्छा ग्रिप मिलता है। हौंडा शाइन बाइक में फ्यूल टैंक मस्क्युलर डिज़ाइन के साथ आता है जोकि देखने मे एक अलग ही लुक देता है और बाइक काफी स्टाइलिश भी लगता है। हौंडा शाइन SP 125CC में शार्प एलईडी डीसी हेडलैम्प मिलते है जोकि रात के समय मे अधिक रोशनी देते है और ये भी बेहतरीन डिज़ाइन के साथ आते ही जोकि अलग ही लुक देते है।

Honda Shine SP 125 के ये दमदार फीचर बना देंगे आपको इसका दीवाना, माइलेज में दमदार, कीमत भी बजट में, पैसे नहीं तो EMI पर ले जाएं
Honda Shine SP 125 के ये दमदार फीचर बना देंगे आपको इसका दीवाना, माइलेज में दमदार, कीमत भी बजट में, पैसे नहीं तो EMI पर ले जाएं

हौंडा शाइन बाइक स्पोर्ट अलॉय व्हील के साथ आती है जोकि बाइक की लुक को और बड़ा देती है। ये बाइक 3 साल की वारण्टी के साथ आती है लेकिन इसे 7 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है जिसके लिए की आपको कुछ एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे। इसके बारे में आपको एजेंसी में ही पता चल जाएगा जब आप बाइक लेने जाएंगे। इस बाइक में इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच भी मिल जाता है जिससे कि आप कभी भी बाइक बाइक को ऑफ करके न्यूटल कर सकते है जिससे कि फ्यूल की भी काफी बचत होती है

Honda Shine SP 125 Specifications

हौंडा शाइन SP 125 के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 1285mm व्हील बेस और 160mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिल जाती है जोकि बहुत ही अच्छी है। इसमें 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है जिसे सेल्फ और किक दोनों ही तरह से स्टार्ट कर सकते है। ये बाइक डिस्क और ड्रम दोनों ही ब्रेक के साथ आती है। फ्रंट में डिस्क और ड्रम ब्रेक मिलती है वहीं रियर में सिर्फ ड्रम ही ब्रेक आती है। हौंडा शाइन 11.2 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आती है।

Honda Shine SP 125 Colors

Honda Shine SP 125 के ये दमदार फीचर बना देंगे आपको इसका दीवाना, माइलेज में दमदार, कीमत भी बजट में, पैसे नहीं तो EMI पर ले जाएं
Honda Shine SP 125 -Colors

हौंडा शाइन 125 बाइक कितने रंगों में आती है अब ये भी जान लेते है जिससे कि आप अपनी पसंद के रंग की बाइक खरीद सकते है। यह बाइक 5 रंगों में आती है इन्हें आप तस्वीर में भी देख सकते है। इन 5 रंगों के नाम इंपीरियल रेड मेटैलिक, ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक है। इनमें से जो भी बाइक आपको पसंद है आप उस रंग की बाइक ले सकते है।

Honda Shine SP 125 Mileage

हौंडा शाइन SP 125 में BS 6 इंजन मिलता है और इसकी माइलेज 65kmph है जोकि बहुत ही शानदार है। इसलिए ये बाइक उन लोगों के लिए बहुत ही शानदार है जो फ्यूल की बचत करना चाहते है और अच्छी माइलेज भी चाहते है।

Honda Shine SP 125 Price

हौंडा शाइन SP 125 के बारे में सब कुछ तो जान लिया अब बात आती है कि इस बाइक की कीमत कितनी है क्या ये हमारे में बजट में भी है या नहीं। ये एक शानदार बाइक है इसमें कोई शक नहीं है। जो बाइक ड्रम ब्रेक में साथ आती है उसकी कीमत 85688 है और जो डिस्क ब्रेक के साथ आती है उसकी कीमत 89688 है। डिस्क और ड्रम ब्रेक वाली बाइक में 4000 का अंतर है। इसकी कीमत में अलग-अलग राज्य में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है लेकिन ये इतने में ही मिलेगी। इस बाइक को थोड़ी सी पेमेंट देकर EMI पर भी लिया जा सकता है।

कार, बाइक और मोबाइल की लेटेस्ट अपडेट के लिए कार बाइक हब चैनेल से जुड़ें।