Honda Activa 125: हौंडा की नई एक्टिवा 125 आती है स्मार्ट चाबी के साथ जोकि इसे नेक्स्ट लेवल का बना देती है। स्मार्ट चाबी के साथ आप क्या-क्या कर सकते है और इसमें और क्या है जो इसे खास बनाता है। नई एक्टिवा लोगों को बहुत पसंद आ रही है अगर आप भी इसे लेने के बारे में सोच रहे है तो सबसे पहले इसके बारे में सब जान लीजिए।
Honda Activa 125 Featuers and Specifications
नई हौंडा एक्टिवा 125 में 125cc का पावरफुल 4 स्ट्रोक SI इंजन मिलता है। इसमें स्टार्ट और स्टॉप बटन मिल जाता है और इसमें सेल्फ स्टार्ट, किक स्टार्ट दोनों ही ऑप्शन मिल जाते है। इस एक्टिवा में साइलेंट स्टार्ट मिलता है जो कि बहुत ही शनादर फ़ीचर है। नई एक्टिवा में डिजिटल मीटर मिलता है जिसमें की सभी चीज़ों को लाइव ट्रैक किया जा सकता है।
नई हौंडा एक्टिवा का सबसे खास फीचर इसमें स्मार्ट चाबी मिल जाती है यानी कि अब एक्टिवा को स्टार्ट करने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं है। आप जैसे ही एक्टिवा के पास आएंगे ये अपने आप ऑन हो जाएगी। आपको बस पावर बटन को ऑन करना है और एक्टिवा स्टार्ट हो जाएगी। अगर आप 10 मीटर दूर है वहीं से जब आप स्मार्ट चाबी से बटन को दबाएंगे तो एक्टिवा की लाइट ब्लिंक होने लगेगी। ऐसी स्मार्ट चाबी सिर्फ कार में आती थी लेकिन अब हौंडा ने इसे एक्टिवा के साथ भी देना शुरू कर दिया है।
इसमें एक और खास फीचर है अगर आप एक्टिवा को लॉक लगाना भूल जाते है तो जैसे ही आप एक्टिवा से दूर जाएंगे उसके 2 मिनट बाद एक्टिवा खुद ही लॉक हो जाएगी। इससे आपकी एक्टिवा चोरी होने का खतरा भी नहीं रहेगा। इस चाबी से सीट और फ्यूल कैप को भी अनलॉक कर सकते है। इसके साथ ही इस एक्टिवा में एक सेफ्टी फीचर भी मिलता है यानी कि अगर स्टैंड लगा है तो एक्टिवा स्टार्ट नहीं होगी। अब नई एक्टिवा को स्टार्ट करने के लिए पहले स्टैंड को उठाना होगा जोकि आपकी राइड को और ज्यादा सुरक्षित बना देता है।
इसमें LED हेड लैम्प्स मिल जाते है जिससे की रात में भी आपकी राइड बहुत अच्छी हो जाती है। इस एक्टिवा में लंबी आरामदायक सीट मिलती है। ये एक्टिवा डिस्क और ड्रम दोनों ब्रेक के साथ आती है।
Honda Activa 125 Colors

अगर कलर्स की बात की जाए कि ये कितने रंगों में उपलब्ध है तो जान लो नई एक्टिवा 5 रंगों में मिल जाएगी। इसमें रिबेल रेड मैटेलिक, हैवी ग्रे मैटेलिक, पर्ल नाइट स्टार ब्लैक, मिड नाइट ब्लू मैटेलिक और पर्ल प्रेशियस व्हाइट सेलेन सिल्वर मैटेलिक रंग है। इनमें से आप किसी भी रंग की एक्टिवा को खरीद सकते है। ये सभी रंगों की एक्टिवा आप तस्वीर में भी देख सकते है।
Honda Activa 125 Price
हौंडा एक्टिवा 125 के बारे में सब कुछ तो जान लिया है अब ये भी जान लेते है कि इसकी शोरूम कीमत कितनी होने वाली है। एक्टिवा 125 के 4 मॉडल है और इसकी कीमत में बस थोड़ा सा ही अंतर है।
- एक्टिवा ड्रम 125 की कीमत 79992
- एक्टिवा ड्रम एलॉय 125 की कीमत 83660
- एक्टिवा डिस्क 125 की कीमत 87165
- एक्टिवा एच-स्मार्ट 125 की कीमत 89165
ये नई एक्टिवा 125 की शोरूम कीमत है। इसमें एक बात ध्यान रखना जो एच स्मार्ट है। सिर्फ उसी में स्मार्ट चाबी मिलेगी बाकी में नहीं मिलेगी। इसलिए अगर आप थोड़े से ज्यादा पैसे खर्च कर सकते है तब आप इस स्मार्ट एक्टिवा के साथ जा सकते है नहीं तो सबसे कम कीमत वाली के साथ भी जा सकते है। अगर पैसे कम है तो EMI पर भी खरीद सकते है।