Hero Extreme 160R 2024: हीरो ने लॉन्च किया नया धांसू स्टाइलिश लुक वाला बाइक, जानिए इसके फ़ीचर्स, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स

Hero Extreme 160R 2024: हीरो ने अपना नया बाइक एक्सट्रीम 160R 2024 लॉन्च कर दिया है। यह बाइक स्टाइलिश लुक के साथ आता है और इसमें आपको बहुत सारे लेटेस्ट फ़ीचर्स मिल जाते है। इस बाइक के बारे में सब कुछ जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ लीजिए।

Hero Extreme 160R 2024 Features

अगर डिज़ाइन की बात की जाए तो ये बाइक अब नए केवलर ब्रॉउन रंग में भी आता है। इसमें आपको स्पोर्टी मफलर कवर और नए LED टेल लैंप मिल जाते है। सेफ्टी केलिए इसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट और डुएल चैनल एबीएस जैसे फ़ीचर्स मिल जाते है। इसमें आपको फ्लैट राइडिंग सीट मिलती है जिससे आप एक आरामदायक राइड कर सकते है।

इस बाइक में आपको इनवर्टेड LCD कंसोल मिल जाता है जिसमें इस बाइक की सारी डिटेल देख सकते है। इसमें आपको ट्रिप मीटर, स्टैंडर्ड अलार्म, क्लॉक, फ्यूल इंडिकेटर, गियर इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर इंडिकेटर, DRLs, USB चार्जिंग और किल स्विच जैसे फ़ीचर्स मिल जाते है। इस बाइक में आपको किक और सेल्फ स्टार्ट दोनों ही ऑप्शन मिल जाते है।

Hero Extreme 160R 2024 Specifications

Hero Extreme 160R 2024: हीरो ने लॉन्च किया नया धांसू स्टाइलिश लुक वाला बाइक, जानिए इसके फ़ीचर्स, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स
Hero Extreme 160R 2024: हीरो ने लॉन्च किया नया धांसू स्टाइलिश लुक वाला बाइक, जानिए इसके फ़ीचर्स, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स

हीरो एक्सट्रीम 160R 2024 बाइक में आपको 163.2cc का 4 स्ट्रोक, एयर-ओइल्ड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8500rpm पर 16.9PS की पावर और 6500rpm पर 14.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 12 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गयी है। यह बाइक 5 स्पीड गियर के साथ आती है और इसकी टॉप स्पीड 107 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इस बाइक में आपको 17 इंच के एलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर मिल जाते है। इसमें फ्रंट में KYB अपसाइड डाउन और रियर में 7 स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दी गयी है। अगर ब्रेक्स की बात की जाए तो ये बाइक डिस्क ब्रेक्स के साथ आती है और इसमें आपको डुएल चैनल ABS भी मिल जाता है। इस बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है और इसका करब वेट 145 किलोग्राम है।

Hero Extreme 160R 2024 Mileage

हीरो की इस बाइक में दमदार इंजन के साथ अच्छी माइलेज भी मिलती है। हीरो एक्सट्रीम 160R 2024 बाइक 49 किलोमीटर प्रति लीटर की शानदार माइलेज देती है। अगर फ्यूल कैपेसिटी की बात को जाए तो इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Hero Extreme 160R 2024 Price

हीरो की इस अमेजिंग बाइक के बारे में सब कुछ जान लिया है अब इसकी कीमत के बारे में भी जान लेते है। Hero Extreme 160R 2024 बाइक की कीमत 138500 रुपये से शुरू है। ये बाइक केलवर ब्रॉउन, नियॉन शूटिंग स्टार और स्टील्थ ब्लैक 3 शानदार रंग में मिल जाती है।