Hero Destini Prime का है भौकाल, कम कीमत, ज्यादा माइलेज

Hero Destini Prime: हीरो ने अपनी नई स्कूटर डेस्टिनी प्राइम को लांच कर दिया है। इस स्कूटर की कीमत बाकी स्कूटर से कम है और ये माइलेज भी बहुत अच्छी देती है। अगर आपको भी बजट फ्रेंडली स्कूटर की तलाश है तो आपके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके कॉम्पिटिशन में मार्किट में हौंडा की एक्टिव और टीवीएस की जुपिटर है। लेकिन इन दोनों की कीमत डेस्टिनी प्राइम से ज्यादा है।

Hero Destini Prime Features

हीरो की डेस्टिनी प्राइम में डीजी स्पीडोमीटर देखने को मिलता है जिसमें आपको नार्मल फ़ीचर्स मिल जाते है। इसमें LED गाइड लैंप मिलते है जो आपकी राइड को और ज्यादा बेहतर बनाते है। इस स्कूटर में बूट में लैंप मिल जाता है और USB चार्जिंग पॉइंट भी फिये गया है जिसमें की आप अपना मोबाइल चार्ज कर सकते है। डेस्टिनी प्राइम फ्यूल सेविंग i3S टेक्नोलॉजी के साथ आती है जिससे कि अच्छी माइलेज मिलती है।

Hero Destini Prime Engine

हीरो डेस्टिनी प्राइम प्राइम में 124.6cc का एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक एसआई इंजन दिया गया है जो 9 BHP की पावर और 10.36 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर में सेल्फ स्टार और किक स्टार्ट दोनों ही ऑप्शन मिल जाते है। अगर फ्यूल कैपेसिटी की बात की जाए तो इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

Hero Destini Prime Colours

डेस्टिनी प्राइम 3 बेहतरीन रंग में मिल जाती है और तीनों ही रंग पापा की परियों का काफी पसंद आने वाले है। ये स्कूटर नोबेल रेड, पर्ल सिल्वर व्हाइट और मैटेलिक नेक्सस ब्लू रंग में आती है। तीनों ही रंग की कीमत में कोई अंतर देखने को नहीं मिलता है।

Hero Destini Prime Mileage

हीरो डेस्टिनी प्राइम माइलेज कितना देती है अब इसके बारे में भी जान लेते है। ये स्कूटर फ्यूल सेविंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है और ज्यादा माइलेज भी देती है। डेस्टिनी प्राइम 56 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है।

Hero Destini Prime Price

डेस्टिनी प्राइम को घर ले जाने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे अब यर भी जान लीजिए। हीरो की डेस्टिनी प्राइम की कीमत 71499 रुपए है। अगर आपके पास इतने पैसे भी नहीं है तो आप इसे नसँ EMI पर भी खरीद सकते है।