Honda CB 200X: हौंडा की ये बाइक आती है शानदार लुक के साथ, बेहतरीन फ़ीचर्स, जानिए स्पेसिफिकेशन्स, माइलेज कीमत

Honda CB 200X: होंडा CB 200X बाइक बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश है और अपनी इसी लुक के कारण कहर ढा रही है। इस बाइक की कीमत इसी सेगमेंट में आने वाली बाकी बाइक्स से काफी कम है। इसमें आपको।अच्छे खासे फ़ीचर्स मिल जाते है। आज इस बाइक के बारे में डिटेल में बताने वाले है जिससे कि आपको सब कुछ पता चल जाएगा।

Honda CB 200X Features

होंडा CB 200X बाइक में आपको सभी LED लाइट देखने को मिल जाती है इसके साथ ही Knuckle कवर्स पर भी आपको LED विंकलर्स दिए गए है जो काफी अच्छी लुक देते है। इस बाइक में डिजिटल मीटर दिया गया है जिसमें आप इस बाइक की सारी जानकारी देख सकते है। होंडा की इस बाइक में एलॉय व्हील, असिस्ट स्लिपर क्लच, स्प्लिट स्टेप सीट, अंडर काव्ल, अपराइट राइडिंग पोजीशन, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट, अर्बन एक्सप्लोरर डिज़ाइन, फ्रंट में एबीएस डुएल पिटल डिस्क ब्रेक, इंजन स्टॉप स्विच और हेज़र्ड स्विच जैसे फ़ीचर्स मिल जाते है।

Honda CB 200X Engine

Honda CB 200X Price, Mileage, Specifications, Features
Honda CB 200X: हौंडा की ये बाइक आती है शानदार लुक के साथ, बेहतरीन फ़ीचर्स, जानिए स्पेसिफिकेशन्स, माइलेज कीमत

Honda CB 200X बाइक में 184.4cc का 4 स्ट्रोक, BS-6, SI इंजन दिया गया है जो 12.7KW की पावर और 15.9NM के टॉर्क जनरेट करता है। अगर ट्रांसमिशन की बात की जाए तो इसमें आपको क्लच टाइप 5 गियर्स मिल जाते है। इस बाइक की टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घण्टा है और इसमें आपको सेल्फ स्टार्ट भी मिलता है।

Honda CB 200X Tyres, Brakes, Suspension

होंडा CB 200X बाइक में ट्यूबलेस टायर दिए गए है जिसमें फ्रंट टायर का साइज 110/70-17 M/C 54S और रियर टायर का साइज 140/70-17 M/C 66S है। अगर सेफ्टी की बात की जाए तो इस बाइक में आपको डिस्क ब्रेक्स मिलते है और ABS भी दिया गया है। वहीं इसमें फ्रंट में अपसाइड डाउन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दी गयी है।

Honda CB 200X Colors

Honda CB 200X Price, Mileage, Specifications, Features
Honda CB 200X: हौंडा की ये बाइक आती है शानदार लुक के साथ, बेहतरीन फ़ीचर्स, जानिए स्पेसिफिकेशन्स, माइलेज कीमत

होंडा की ये बाइक 3 बेहतरीन रंगों में आती है और ये एवरग्रीन रंग है जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। होंडा CB 200X बाइक डिसेंट ब्लू मटैलिक, स्पोर्ट्स रेड, पर्ल नाईटस्टार ब्लैक रंग में आती है।

Honda CB 200X Price

होंडा की इस शानदार बाइक के बारे में सब कुछ तो जान लिया है अब इसकी कीमत के बारे में भी जान लेते है। ये बाइक सिर्फ एक ही वैरिएंट में आती है। Honda CB 200X बाइक की एक्स शोरुम कीमत 1 लाख 46 हज़ार 999 रुपये है।

Honda CB 200X Mileage

होंडा की ये बाइक कितनी माइलेज देती है अब इसके बारे में भी जान लेते है। Honda CB 200X बाइक 40 किलोमीटर प्रीति लीटर की माइलेज देती हैं। वहीं इस बाइक में आपको 12 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिल जाती है।

ये भी पढ़ें: