Mahindra XUV700 2025 – दमदार SUV लक्सरी कार, जानिए इसके शानदार फीचर्स और कीमत

Mahindra की XUV700 लॉन्च होने के बाद से ही SUV सेगमेंट में ग्राहकों की टॉप चॉइस बनी हुई है। अब इसका 2025 मॉडल और भी ज्यादा दमदार फीचर्स और पावर के साथ आ गया है। आइए जानते है महिंद्रा XUV700 2025 में हमें क्या क्या मिलने वाला है।

दमदार डिज़ाइन

Mahindra XUV700 का लुक हमेशा से ही बहुत ही शानदारऔर प्रीमियम रहा है। इसके नए मॉडल में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। जैसे:

  • नई क्रोम ग्रिल
  • LED हेडलैंप्स और DRLs
  • स्टाइलिश 18-इंच अलॉय व्हील्स
  • आकर्षक LED टेल लैंप

XUV700 का लुक अब और ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी लगता है।

इंजन और पावर

Mahindra XUV700 2025 में आपको दो पावरफुल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें हमें 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल (200 PS पावर, 380 Nm टॉर्क) और 2.2L mHawk डीजल (185 PS पावर, 450 Nm टॉर्क) का इंजन मिलता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा इसमें All-Wheel Drive (AWD) फीचर भी मिलता है, जो इसे और भी एडवेंचरस अजर एडवांस बनाता है।

इंटीरियर और कम्फर्ट

XUV700 का इंटीरियर बहुत ही शानदार है जो इसे बेहतरीन लग्ज़री कार बनाता है। इसमें हमने ये फ़ीचर्स मिलने वाले है:

  • 10.25 इंच का ड्यूल HD डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट +
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर)
  • Alexa वॉइस कमांड सपोर्ट
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • प्रीमियम लेदर सीट्स
  • डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल

एडवांस सेफ्टी फीचर्स

Mahindra ने XUV700 को सेफ्टी के मामले में काफी एडवांस बनाया है। इसमें हमें ये एडवांस फीचर्स मिलने वाले है:

  • ADAS (Advanced Driver Assistance System)
  • 7 एयरबैग्स
  • 360 डिग्री कैमरा
  • ABS with EBD
  • लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर

वेरिएंट और कीमत

Mahindra XUV700 2025 कई वेरिएंट्स में मिलती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹14 लाख से ₹27 लाख तक जाती है।